नई दिल्ली। वक्फ अधिनियम (संशोधन) विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) का एलान कर दिया गया है। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। असदुद्दीन ओवैसी, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, जगदंबिका पाल, इमरान मसूद और गौरव गोगोई समेत कुल 31 सदस्य होंगे। राज्यसभा के 10 नामों की सिफारिश की है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को किया पस्त, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला
इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024 के लिए जेपीसी (JPC) के 21 लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा से 10 सदस्यों के नामों की सिफारिश करने को कहा। इसके बाद सदन ने प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि गुरुवार को किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) लोकसभा में पेश किया था। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद सरकार ने विधेयक को जेपीसी (JPC) को भेजने की सिफारिश की थी।
लोकसभा के वो 21 सांसद जो होंगे जेपीसी के सदस्य
1-जगदंबिका पाल
2-निशिकांत दुबे
पढ़ें :- नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन के बाद बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा, इस पद पर ठोका दावा
3-तेजस्वी सूर्या
4-अपराजिता सारंगी
5-संजय जयसवाल
6-दिलीप सैकिया
7-अभिजीत गंगोपाध्याय
पढ़ें :- महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी ने किया बड़ा खेला, शरद पवार के खिलाफ नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा
8-डीके अरुणा
9-गौरव गोगोई
10-इमरान मसूद
11-मोहम्मद जावेद
12-मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी
13-कल्याण बनर्जी
पढ़ें :- T20 World Cup Semi Final : इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं
14-ए राजा
15-लावु श्री कृष्ण देवरायलू
16-दिलेश्वर कामैत
17-अरविंद सावंत
18-सुरेश गोपीनाथ
19-नरेश गणपत म्हस्के
20-अरुण भारती
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- भाजपा ने तो फिरौती में पूरा सूबा मांग लिया, बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण
21-असदुद्दीन ओवैसी
राज्यसभा से ये हैं सदस्य
1- बृजलाल
2-मेधा विश्राम कुलकर्णी
3- गुलाम अली
4- राधा मोहन दास अग्रवाल
5- डॉक्टर सैयद नसीर हुसैन
6- मोहम्मद नदीमुल हक
7- वी विजय साई रेड्डी
8- एम मोहम्मद अब्दुल्ला
9- संजय सिंह
10- डॉक्टर धर्मस्थाना वीरेंद्र हेगड़े