नई दिल्ली। लोकसभा की आज सुबह जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई। वैसे ही नीट मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नीट मामले पर चर्चा की मांग की है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप इन मुद्दों को उठा सकते हैं। हालांकि, विपक्ष इस मांग पर अड़ा रहा कि सदन में पहले नीट पर चर्चा होनी चाहिए। मामला शांत न होता देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान
अच्छी चर्चा कराने का आग्रह
लोकसभा की कार्यवाही (Proceedings of Lok Sabha) से पहले उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से नीट परीक्षा (NEET Exam) में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में सम्मानजनक और अच्छी चर्चा कराने का आग्रह किया।
सदन में नीट पर चर्चा होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति बनी कि आज हमें नीट के विषय पर चर्चा चाहिए। हमें लगा कि यहां सदन में नीट पर चर्चा होनी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि ये युवाओं का विषय है और इस पर सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए और ये सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए। संसद से ये संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों की बात कर रहा है।’
पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान
लोकसभा में हंगामा
बाद में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नीट का मुद्दा उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला (Speaker Om Birla) ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पहले की जाए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इस मुद्दे को जरूरी मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे।’
हालांकि, स्पीकर ओम बिरला (Speaker Om Birla) ने उन्हें बोलने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि हम आपको पूरा समय देंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप इन मुद्दों को उठा सकते हैं। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई।