Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. परमीबर सिंह का ‘लेटर बम’: एनआईए को मिली एक सीक्रेट डायरी, मिलेंगी कई अहम जानकारियां

परमीबर सिंह का ‘लेटर बम’: एनआईए को मिली एक सीक्रेट डायरी, मिलेंगी कई अहम जानकारियां

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के लेटर बम के कारण महाराष्ट्र की सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमले तेज कर दिए हैं। एंटीलिया केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच के दौरान एक सीक्रेट डायरी मिली है, जिसमे कई महत्वपूर्ण जानकारी कोड वर्ड में दर्ज है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

खबरों के अनुसार इस डायरी में जो डिटेल्स लिखी हुई है, वो जनवरी से अभी तक की है। इसी समय वसूली किये जाने का जिक्र मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी अपनी चिट्ठी में किया है।एजेंसी को उम्मीद है कि इसे डिकोड करने के बाद कई अहम जानकारियां मिलेंगी।

इस डायरी में पब और रेस्टोरेंट से वसूली गई रकम की जानकारी है। बता दें महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख का पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने तो बचाव किया है और कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि उनपर आरोप तो लगे हैं लेकिन प्रमाण नहीं हैं। लेकिन भाजपा इस मसले पर बैकफुट पर आने के लिए तैयार नहीं है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
Advertisement