Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating kiwi: हाई बीपी और दिल के मरीजों को डेली खाना चाहिए कीवी, होते हैं गजब के फायदे

Benefits of eating kiwi: हाई बीपी और दिल के मरीजों को डेली खाना चाहिए कीवी, होते हैं गजब के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating kiwi: कीवी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर हेल्दी और बीमारियों से बचा रहता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। इतना ही नहीं कीवी में विटामिन सी, ई और फोलेट, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर को सेहतमंद रखते है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

इतना ही नहीं एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर बैक्टीरिया और कीटाणुओं से बचा रहता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कीवी का सेवन करने से हार्ट से संबंधित रोगो से दूर रखने में मदद होती है। डेली एक या दो कीवी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। इतना ही नहीं कीवी में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम का प्रभाव कम करता है जिससे बीपी कंट्रोल होता है।

जिन लोगो को बीपी हाई की समस्या रहती है ऐसे लोगो को डेली एक से दो कीवी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि कीवी का नियमित सेवन खून को थोड़ा पतला कर सकता है, जिससे ब्लड क्लॉट्स का खतरा कम होता है और बीपी नॉर्मल होता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

डेली एक कीवी खाने से पाचन बेहतर होता है। जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी में आराम मिलती है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी कीवी फायदेमंद होता है। दिल को भी हेल्दी रखता है। इतना ही नहीं कीवी में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बेहतर करता है। आंखों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

 

Advertisement