Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. PCB ने घर लौटे पाकिस्तान प्लेयर्स को दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की बड़ी सजा!

PCB ने घर लौटे पाकिस्तान प्लेयर्स को दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की बड़ी सजा!

By Abhimanyu 
Updated Date

Fine for Pakistani players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फाइनल में पहुंचने में असफल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घर पहुंचने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के खिलाफ जो कदम उठाया है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, वर्ल्ड कप से बाहर होने पर टीम के सभी खिलाड़ियों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई न कर पाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कथित तौर पर टीम को बताया कि टीम के प्रदर्शन के लिए हर खिलाड़ी पर PKR 5 मिलियन (INR 16.2 लाख) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कुछ ऐसा है जो पहले कभी नहीं सुना गया। क्योंकि खिलाड़ी मैदान पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं और हार या जीत खेल का हिस्सा है।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर कुछ खास नहीं रहा। ग्रुप स्टेज के पहले मैच में वह नीदरलैंड्स के खिलाफ हारते-हारते बचे। इसके बाद भारत ने उन्हें 61 रनों से मात दी। लेकिन, यूएसए और नामीबिया को हराकर वह सुपर-8 में पहुंचने में सफल रहे। जहां मौसम ने उनका साथ नहीं दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मैच रद्द हो गया।

सुपर-8 के दूसरे मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ उन्हें 60 से ज्यादा रनों से जीत की दरकार थी ताकि सेमी-फाइनल में पहुंच पाये। लेकिन, उन्हें 5 रनों से जीत मिली और न्यूजीलैंड को नेट रनरेट अच्छा होने का फायदा मिला। जबकि पाकिस्तान को घर लौटना पड़ा।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें
Advertisement