उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के ताजमहल की पर्किंग में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिना ड्राईवर के ही अचानक कार पीछे की तरफ चलने लगी। इस दौरान कई पर्यटक घायल हो गए।
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
हादसा दिल्ली नंबर की एक कार से हुआ। कार बिना हैंड ब्रेक लगाए पार्किंग में खड़ी थी। घटना ताजमहल पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
खबर आगरा से…
ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग पर बिना ड्राइवर के चलने वाली कार से हुआ हादसा
हादसे से पश्चिमी पार्किंग पर पर्यटकों में मची चीख पुकार
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
बिना हैंड ब्रेक के खड़ी की गई थी दिल्ली नम्बर की कार #agra #Uttarpradesh #BreakingNews #news #BREAKING pic.twitter.com/DUETROl317
— Indian Observer (@ag_Journalist) May 5, 2025
पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। जैसा कि फुटेज में नजर आ रहा है अचानक कार पीछे की तरफ मुड़ती है और फिर चल पड़ती है। कार दुकान में घुसने लगती है। पार्किंग में मौजूद पर्यटक डरकर इधर उधर भागते नजर आ रहे है।
कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार बिना हैंडब्रेक लगाएं पार्किंग में खड़ी थी। महिलाओं और बच्चों सहित एक परिवार अंदर बैठा था। बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने गलती से हैंडब्रेक छोड़ दिया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चल पड़ी।