TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर Ntorq 125 को नए वाइब्रेंट कलर्स और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ लॉन्च कर दिया है।
पढ़ें :- TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125 दमदार स्कूटर , जानें कीमत और पावर
TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर Ntorq 125 को नए वाइब्रेंट कलर्स और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम स्कूटर के अपडेटेड वर्जन को मार्केट में उतारा है, जो नए शानदार कलर्स और कड़क ग्राफिक्स के साथ आता है।
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे बजट और प्रीमियम दोनों चाहने वालों के लिए सही रेंज में रखा है। इसके बेस डिस्क वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹82,500 तय की गई है।
एग्रेसिव लुक
इसके फ्रंट एप्रन, साइड पैनल्स और सीट के नीचे वाले हिस्से पर बिल्कुल नए डिकेल्स और ग्राफिक्स लगाए गए हैं, जो इसे एक फ्रेश और एग्रेसिव लुक देते हैं।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
फीचर्स के मामले में भी यह स्कूटर किसी से कम नहीं है। इसमें टीवीएस का अपना खास ‘SmartXonnect’ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है।
पढ़ें :- Maruti Suzuki SUV : डीलरशिप पर पहुंचा मारुति सुजुकी एसयूवी का बेस वेरिएंट, जानें फीचर्स और कीमत
इंजन
इंजन की बात करें तो इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। नई एनटॉर्क में वही पुराना और आजमाया हुआ 124.8 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 3-वॉल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 9.25 बीएचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।