भारत के कार बाजार में जेएसडब्ल्यू ग्रुप अब अपनी अलग कार कंपनी के साथ एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी का नाम जेएसडब्ल्यू मोटर्स होगा। इसकी पहली एसयूवी का नाम कॉम्बैट (Combat) बताया जा रहा है। यह चीन की कार निर्माता कंपनी चेरी की जेटोर टी2 (Jetour T2) पर आधारित होगी।
JSW Combat SUV India Launch : भारत के कार बाजार में जेएसडब्ल्यू ग्रुप अब अपनी अलग कार कंपनी के साथ एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी का नाम जेएसडब्ल्यू मोटर्स होगा। इसकी पहली एसयूवी का नाम कॉम्बैट (Combat) बताया जा रहा है। यह चीन की कार निर्माता कंपनी चेरी की जेटोर टी2 (Jetour T2) पर आधारित होगी। भारतीय बाजार में ये कंपनी का पहला प्रोडक्ट होगा, जो न्यू एनर्जी व्हीकल होगी. भारतीय बाजार में ये नया ब्रांड होगा। वहीं जेएसडब्लू कॉम्बैट की की बात करें तो कंपनी 3 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है।
कंपनी की पहली एसयूवी दिसंबर 2026 से 2027 की शुरुआत के बीच बिक्री के लिए आ सकती है। इसकी संभावित कीमत 25 लाख से 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और भारत में मिलने वाले सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
ये कार काफी हद तक डिफेंडर जैसी दिखती है। इसमें बड़ी ग्रिल फ्रंट में मिलेगी। कॉम्बैट में स्मोक्ड हेडलैम्प्स मिलेंगे,जो कुछ इस तरह से डिजाइन और प्लेस किए जाएंगे, जिससे ये ग्रिल का हिस्सा लगेंगे। ये कार 2800 एमएम के व्हीलबेस और 220 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। पीछे लगे स्पेयर व्हील से इसका लुक महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी जैसा दिखता है।
इस कार में 18.4 kWh से 26.7 kWh के बीच की बैटरी दी जा सकती है। कार की क्लेम्ड प्योर ईवी लिमिट 90 से 100 किलोमीटर की होगी। इसके साथ 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। भारत में ये कार 25 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है।