1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TVS Ntorq 125 :  टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125 दमदार स्कूटर , जानें कीमत और पावर

TVS Ntorq 125 :  टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125 दमदार स्कूटर , जानें कीमत और पावर

  टीवीएस ने अपने दमदार स्कूटर का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

TVS Ntorq 125 :  टीवीएस ने अपने दमदार स्कूटर का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च किया। ये बदलाव स्कूटर के यूथ और डायनैमिक अपील (Dynamic Appeal) को और ज्यादा निखारते हैं। ये नए ऑप्शन अपने शानदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के साथ इस सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (Argentine Football Association) के साथ पार्टनरशिप ने इस स्कूटर की पॉपुलैरिटी को और ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है, जिससे एनटॉर्क उन राइडर्स के लिए और भी बेहतरीन विकल्प बन गया है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का सही कॉम्बो चाहते हैं।

पढ़ें :- Kawasaki 2027 KLX230 :  कावासाकी 2027 KLX230 में मिलता है पावरफुल इंजन , कम हाइट वाले भी ले पाएंगे ऑफ-रोड बाइक का मजा

Ntorq 125 स्कूटर पांच ट्रिम- डिस्क, सुपर स्कॉड, रेस एडिशन, रेस एक्सपी और एक्सटी में आता है।

टीवीएस एनटॉर्क 125 डिस्क और रेस एडिशन के ये नए वेरिएंट्स अब देश भर के टीवीएस मोटर डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस क्रमशः 82,500 और 87,950 रुपये रखी गई है।

इंजन, फीचर्स
हालांकि, इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एनटॉर्क में 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर और लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9.5 पीएस की पावर और 10.6 एनएम के टॉर्क के साथ आता है। सिर्फ रेस एक्सपी में हायर ट्यून्ड इंजन मिलता है, जो 10.2 पीएस की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है।

पढ़ें :- Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS का पहला बैच हुआ सोल्ड आउट ! जानें दमदार कार के फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...