Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Perfume fragrance :  परफ्यूम की खुशबू त्वचा और शरीर की केमिस्ट्री के साथ मिलकर बदल जाती है,दो लोगों पर अलग तरह से महकता है

Perfume fragrance :  परफ्यूम की खुशबू त्वचा और शरीर की केमिस्ट्री के साथ मिलकर बदल जाती है,दो लोगों पर अलग तरह से महकता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Perfume fragrance :  एक परफ्यूम दो अलग अलग शरीर पर अलग अलग खुशबू देता है। ये हैराान कर देने वाली बात है। लेकिन सच है। इसको लेकर हाल ही में रेहान Perfume के फाउंडर खालिद कालसेकर ने रणवीर अलहाबादिया के एक पॉडकास्ट में बताया कि इंसानों का खानपान इत्र की खुशबू को प्रभावित करता है।

पढ़ें :- उकडीचे मोदक: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उकडीचे मोदक का भोग, आसान है रेसिपी

बकौल खालिद परफ्यूम केमिस्ट्री है। एक ही इत्र शाकाहारी और मांसाहारी शरीर पर अलग-अलग महकता है। दरअसल सुगंध इंसान के शरीर के साथ रिएक्ट करती है। शरीर के पसीने और प्राकृति तेलों से मिलकर Perfume की खुशबू बिल्कुल बदल जाती है। तो काफी हद तक हमारी लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है कि कोई Perfume हमारे शरीर से कैसी खुशबू देगा।

विज्ञान
साइंस की माने तो हर व्यक्ति की त्वचा की केमिस्ट्री अलग होती है। हर किसी की त्वचा में प्राकृतिक तेल, पसीना और बैक्टीरिया का बैलेंस अलग-अलग होता है। जब परफ्यूम त्वचा पर लगता है, तो उसकी खुशबू इन चीजों के साथ प्रतिक्रिया करती है। यही वजह है कि एक ही Perfume दो लोगों पर अलग तरह से महक सकता है।

आपकी त्वचा का प्राकृतिक रूप से थोड़ा अम्लीय (Acidic) पीएच स्तर खुशबू के अणुओं को तोड़ता है। शुष्क त्वचा की तुलना में तैलीय त्वचा पर Perfume अधिक समय तक टिकता है।

हमारे शरीर का तापमान भी Perfume की खुशबू को प्रभावित करता है।जिन लोगों के शरीर का तापमान ज्यादा होता है, उनकी त्वचा पर परफ्यूम के नोट्स जल्दी खुलते हैं और खुशबू तेजी से फैलती है। वहीं कुछ लोगों में खुशबू धीरे-धीरे विकसित होती है।

पढ़ें :- शादी की अनोखी परंपरा, आखिर एक ही थाली में क्यों भोजन करते हैं दूल्हा-दुल्हन? जाने रहस्य
Advertisement