Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Peru President : पेरू में राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाया गया, डीना ने संभाली कमान

Peru President : पेरू में राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाया गया, डीना ने संभाली कमान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Peru President: पेरू में फिर राजनीतिक उथल-पुथल हो गया है। देश में बुधवार को एक नए राष्ट्रपति के रूप में 60 वर्षीय डीना बोलुआर्टे ने 2026 तक के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। डीना देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। परिणाम की घोषणा जयकारों के साथ की गई, और विधायिका ने उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को पदभार ग्रहण करने के लिए बुलाया है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को भंग करने के प्रयास के वजह से पेरू के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व उपराष्ट्रपति बोलुआर्टे ने खुद राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की आलोचना की और उन्होंने भी बुधवार को पेरू की संसद में महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 130 सदस्यीय संसद में इस प्रस्ताव के पक्ष में 101 वोट डाले गए, जबकि राष्ट्रपति के समर्थन में केवल 6 ही डाले गए। वहीं 10 सांसदों ने इस महाभियोग प्रस्ताव में खुद को मतदान से अलग रखा था। इस महाभियोग परीक्षण में कैस्टिलो कार्यालय से बाहर हो गए साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

Advertisement