Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, महंगाई का बड़ा झटका

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, महंगाई का बड़ा झटका

By Abhimanyu 
Updated Date

Petrol-Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गई हैं। आइये जानते हैं कि देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी हो गयी है।

पढ़ें :- Good News : पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये व डीजल में 3 रुपये की कटौती, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाए जाने के बाद राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आर्थइक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Advertisement