Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Phone tapping controversy: प्रियंका के आरोपों के आरोपों के बाद सूचना मंत्रालय ने लिया संज्ञान, जल्द शुरू हो सकती है जांच?

Phone tapping controversy: प्रियंका के आरोपों के आरोपों के बाद सूचना मंत्रालय ने लिया संज्ञान, जल्द शुरू हो सकती है जांच?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Phone tapping controversy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले फोन टैपिंग का आरोप लगाकर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लेकर कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इन आरोपों को लेकर सरकार को घेर चुकी हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के फोन टैपिंग के आरोपों के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले की जांच शुरू हो सकती है। इससे पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा था कि उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके बच्चों के सोशल अकाउंट को हैक किया जा रहा है।

उन्होंने सवाल भी दागा कि क्या सरकार के पास इसके अलावा कोई काम नहीं है। उनसे प्रदेश में विपक्षी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के यहां आयकर और ईडी के छापों के बाबत सवाल पूछा गया था। इस पर प्रियंका  (Priyanka Gandhi) ने कहा, आप ईडी और आयकर के छापों की बात कर रहे हैं, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक करवाए जा रहे हैं।

Advertisement