Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Planet Transit 2021 : सूर्य देव का हो रहा है इस राशि में प्रवेश, मान-सम्मान आदि के कारक हैं भगवान आदित्य

Planet Transit 2021 : सूर्य देव का हो रहा है इस राशि में प्रवेश, मान-सम्मान आदि के कारक हैं भगवान आदित्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Planet Transit 2021: ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का काफी महत्व माना जाता है। जगत की आत्मा सूर्य ही है। सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य के राशि गोचर की अवधि 30 दिनों की होती है। 16 नवम्बर से सूर्यदेव अपनी नीच राशि, तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 18 नवम्बर को वृश्चिक राशि में आंशिक सूर्यग्रहण भी रहेगा। इस काल में वृश्चिक राशि के जातकों के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता पर असर डालेगा। इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। जहां सूर्य ग्रह की इस चाल का कुछ राशि वालों पर बेहद ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं कुछ राशि वालों को के लिए परेशानी बढ़ेगी।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
सूर्य ग्रह सृष्टि की आत्मा माना जाता है। यह पिता, राजा, नेतृत्व, उच्च पद, मान-सम्मान आदि का कारक है। सूर्य ग्रह 16 नवंबर दोपहर 01:28 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 16 दिसंबर 2021 तक रहेंगे। तुला राशि में आने से सूर्य कमजोर होते हैं। वृश्चिक राशि में जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

Advertisement