Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Planting trees in the rain :  बारिश के मौसम में लगा लें ये फूलों वाले पौधे , घर को नेचुरल खुशबू से महका सकते हैं

Planting trees in the rain :  बारिश के मौसम में लगा लें ये फूलों वाले पौधे , घर को नेचुरल खुशबू से महका सकते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Planting trees in the rain :  बारिश का मौसम पौधों को रोपने का मौसम होता है। इस मौसम की खासियत है कि इस समय रोपे गए पौधे ठीक से लग जाते है आर उनकी जड़े गहरी हो जाती है। बारिश मौसम आ गया है और इस समय फूलों के पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा समय और मौसम माना जाता है। क्योकि इस समय में मिट्टी नम रहती है, जिसकी वजह से पौधों की जड़ें आसानी से जम जाती हैं। अगर आपको भी बागवानी का शौक है और आप अपने घर, बालकनी, छत और गार्डन को रंग-बिरंहे फूलों और खुशबू से भरना चाहते हैं तो मानसून के मौसम में कुछ पौधे जरूर लगाएं।

पढ़ें :- उकडीचे मोदक: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उकडीचे मोदक का भोग, आसान है रेसिपी

बारिश के मौसम (मॉनसून) में हवा की नमी और सही तापमान के कारण पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए अपने घर को नेचुरल खुशबू से महकाने के लिए मोगरा, रजनीगंधा, चमेली और मधुकामिनी जैसे बेहतरीन खुशबूदार फूलों के पौधों को तुरंत लगा लें। ये पौधे न केवल आपके घर-आंगन को महकाएंगे, बल्कि उनकी प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होगी।

धूप की जरूरत
मोगरा और चमेली जैसे पौधों को दिन में कम से कम 3 से 4 घंटे की अच्छी धूप वाली जगह पर रखें।
जल निकासी (Water Drainage)

गमले की मिट्टी ऐसी तैयार करें जिससे पानी ठहरे नहीं, क्योंकि जड़ों में पानी रुकने से पौधा सड़ सकता है।

हमेशा ऐसा गमला चुनें जिससे पानी बाहर निकल सके।
समय-समय पर गमले की सूखी पत्तियों को हटाते रहें और उसमें खाद डालें।

पढ़ें :- शादी की अनोखी परंपरा, आखिर एक ही थाली में क्यों भोजन करते हैं दूल्हा-दुल्हन? जाने रहस्य

 

Advertisement