Plants Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक एनर्जी का प्रवेश होता है। घर में लगाने सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए मुख्य द्वार पर वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करने से घर में समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक घर के एंट्री गेट पर कुछ खास पौधे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, कुछ खास पौधे मेन गेट पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
पढ़ें :- 09 दिसंबर 2025 का राशिफलः इन राशियों पर आज होगी हनुमान जी की कृपा, रुके हुए काम होंगे पूरे
तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे उत्तर-पूर्व दिशा (North east) में या मेन गेट के पास लगाना शुभ है। इससे घर में शांति, स्वास्थ्य और धन की वृद्धि होती है।मां तुलसी की पूजा से वातावरण शुद्ध रहता है।
लकी बैंबू
लकी बैंबू को वास्तु में काफी शुभ माना जाता है। इसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। 5 डंठल स्वास्थ्य, 7 डंठल धन और 9 डंठल सौभाग्य लाते हैं। इनडोर प्लांट के रूप में यह कम देखभाल में भी हरा-भरा रहता है और समृद्धि का प्रतीक है।
नीम का पेड़
यह रोगों से बचाव करता है और खराब ऊर्जा को रोकता है। आयुर्वेद और वास्तु दोनों में नीम को पवित्र माना गया है।
स्नेक प्लांट
विशेषज्ञ एरेका पाम और स्नेक प्लांट को काफी कारगर बताते हैं। ये ऑक्सीजन बढ़ाते हैं और हवा साफ करने में भी सहायक होते हैें।
पढ़ें :- Saphala Ekadashi 2025 : इस दिन किया जाएगा सफला एकादशी का व्रत , जानें तारीख और पूजा विधि
पौधे को स्वच्छता और नियमित देखभाल के साथ लगाएं। मुरझाए पौधे नकारात्मकता ला सकते हैं।