Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ ग़द्दारी, हर भारतीय इस बात से बेहद ग़ुस्से में: केजरीवाल

पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ ग़द्दारी, हर भारतीय इस बात से बेहद ग़ुस्से में: केजरीवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। इस मैच से पहले देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, पहलगाम घटना के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर विरोध शुरू हो गया है। अब आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी इस मैच को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, values भी हैं और एक कमिटमेंट भी: पीएम मोदी

दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता इस मैच का विरोध कर रहे हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर ​पाकिस्तान से होने वाले मैच के विरोध में एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, ख़ून और खेल एक साथ नही चल सकते। वहीं, इस पर केजरीवाल ने कहा कि, पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ ग़द्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद ग़ुस्से में है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को लिखा पत्र, पूछा क्या E20 से होने वाले नुकसान की कार कंपनियां करेंगी भरपाई?

वहीं, इसको लेकर आप नेता संजय सिंह ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के लिए देश से ज़्यादा सट्टेबाजी और धंधा जरूरी है। पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि खून और पानी व खून और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता लेकिन खून और क्रिकेट एक साथ चल रहा है। BJP के लिए देश का सम्मान और स्वाभिमान कोई मायने नहीं रखता क्योंकि इस मैच से इनके बेटों का धंधा जुड़ा हुआ है। देश के नौजवानों को समझना होगा कि बीजेपी के लिए देश नहीं बल्कि सट्टेबाजी और धंधा ज़्यादा जरूरी है।

 

 

Advertisement