Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Kisan 20th Installment : कल आपके खाते में आ जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan 20th Installment : कल आपके खाते में आ जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

PM Kisan 20th Installment : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 20वीं किस्त करोड़ों किसानों को सौगात देंगे। बता दें कि देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। पीएम मोदी (PM  Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किसानों के खाते में करीब 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले

जानें किन्हें मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेटेड है। जिसमें e-KYC, बैंक डिटेल्स एवं जमीन के कागज अपडेट होने जरूरी हैं। ऐसे में किसानों को आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम एवं स्टेटस चेक कर लेना चाहिए।

ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं?

आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव रद्द करा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है बीजेपी

“Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।

अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें।

सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो

पीएम किसाम सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

 

Advertisement