नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। इस घोषणा के बाद किसानों में उत्साह का माहौल है और सभी लाभार्थी अपने नाम और स्टेटस को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : अखिलेश यादव, बोले- पूरे ट्रस्ट को भंग कर न्यायिक जांच, आपस में 'निष्कलंक' होने की क्लीन चिट देने का खेल बंद हो
सरकार के तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, PM-Kisan योजना की 23वीं किस्त (23rd installment) का मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे और एक क्लिक के जरिए सभी पात्र किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। यह पहल सरकार की पारदर्शी और सीधे लाभ पहुंचाने वाली नीति को और मजबूत करती है। इस बार भी उम्मीद है कि करोड़ों किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
किस्त जारी होने की तारीख: 20 जून 2026
योजना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)
सहायता राशि: 2,000 रुपये प्रति पात्र किसान
पढ़ें :- मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: कहा-12 वर्षों में मैं तीसरी बार यहां आया हूं, ये दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर हैं
भुगतान का तरीका: DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में
कार्यक्रम स्थल: तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल)
पिछली किस्त में भी बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिला था, जिससे योजना की व्यापक पहुंच का अंदाजा लगाया जा सकता है।