नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की तबियत खराब होने के बाद उन्हें मंगलवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे (Karnataka Minister Priyank Kharge) ने बुधवार को X पर दी थी। उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने खरगे से बातचीत कर उनका हाल जाना है।
पढ़ें :- By-Election : पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा व तीन राज्यों की इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के स्वास्थ्य को लेकर उनसे फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Spoke to Kharge Ji. Enquired about his health and wished him a speedy recovery.
Praying for his continued well-being and long life.@kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
पढ़ें :- 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' सिर्फ़ नारे हैं, मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ़ बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं : राहुल गांधी
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की मंगलवार को अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खरगे के बेटे प्रियांक खरगे (Priyank Kharge)ने इसको लेकर बताया कि उनके पिता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की पेसमेकर सर्जरी हुई है। इसके साथ ही उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और लगातार सुधार हो रहा है।
डॉक्टरों ने उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद पेसमेकर लगाने की दी थी सलाह
प्रियांक खरगे ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हार्टबीट को स्थिर रखने के लिए पेसमेकर लगाना जरूरी है। मंत्री ने बताया कि इसके अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है। सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक और स्थिर है।
पढ़ें :- Bankipur by-Election : प्रशांत किशोर ने भाजपा और राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- यह बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला है चुनाव
साल 2022 में बने खरगे कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने साल 2022 में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। खरगे के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो वह काफी लंबा रहा है। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।