Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी जिल को भेंट किए पशमीना शॉल

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी जिल को भेंट किए पशमीना शॉल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अमेरिका दौरे पर QUAD समिट में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) से द्विपक्षीय मुलाकात में पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति बाइडेन को कई अनमोल गिफ्ट्स भी दिए हैं। इनमें एक एंटीक सिल्वर हैंड-एंग्रेव्ड ट्रेन मॉडल (Antique Silver Hand-Engraved Train Model) भी शामिल है। यह खास इसलिए भी है क्योंकि ये उपहार भारत की शिल्प कला की मिसाल पेश करती है। पीएम मोदी (PM Modi) ने सांस्कृतिक रूप से जम्मू कश्मीर में इस्तेमाल किए जाने वाले पशमीना शॉल (Pashmina Shawl) भी अमेरिकी राष्ट्रपति को भेंट किया है।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

एंटीक सिल्वर हैंड-एंग्रेव्ड ट्रेन मॉडल (Antique Silver Hand-Engraved Train Model)  को महाराष्ट्र के कुशल कारीगरों ने तैयार किया था। महाराष्ट्र का सिल्वर मेटलवर्किंग के क्षेत्र में अद्वितीय स्थान है। यह विंटेज मॉडल 92.5% सिल्वर से बना है और इसमें पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि एंग्रेविंग, रिपूसे (रिवर्स हथौड़ा मारकर डिजाइन बनाना), और एक मुश्किल फिलिग्री वर्क।

बाइडेन को गिफ्ट की “DELHI – DELAWARE” ट्रेन

इतना ही नहीं, यह मॉडल ट्रेन मॉडल भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है। इसमें मुख्य कैरिज के किनारे “DELHI – DELAWARE” और इंजन के किनारे “INDIAN RAILWAYS” को हिंदी और अंग्रेजी में अंकित किया गया है। ठीक उसी तरह जैसे भारतीय रेल की पैसेंजर ट्रेनों में लिखा होता है।

इस शिल्पकारी ने न सिर्फ कारीगरों की अद्वितीय शिल्प-कौशल को दुनिया के सामने पेश किया है, बल्कि भारतीय रेलवे के लंबे इतिहास और इसके वैश्विक प्रभावों पर दर्शाता है। भारतीय रेलवे सिस्टम (Indian Railway System) अपने बड़े नेटवर्क और डायवर्स ट्रेनों के साथ, भारतीय संस्कृति और टेक डेवलपमेंट का प्रतीक है। मसलन, यह सिर्फ एक वस्तु नहीं, बल्कि संस्कृति और इतिहास का समागम है। इस मौके पर राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी की इस अनूठी भेंट की सराहना की और इस ट्रेन मॉडल (Train Model) को भारत-अमेरिका संबंधों की दिशा में एक अहम प्रतीक माना।

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

जिल बाइडेन के लिए भेंट की पशमीना शॉल

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को पश्मीना शॉल भी गिफ्ट किया है। इस शॉल को खास तरीके से तैयार किया गया था। पश्मीना शॉल (Pashmina Shawl) पेपर माचे बॉक्स में अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (America’s First Lady Jill Biden) के लिए गिफ्ट है। असाधारण गुणवत्ता और अद्वितीय सुंदरता वाली पश्मीना शॉल (Pashmina Shawl)  जम्मू और कश्मीर से आती है।

Advertisement