PM Modi Gifts Auction: पीएम नरेंद्र मोदी हर साल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न समेत कई प्रकार लोग उपहार देते हैं। इसके अलावा, पीएम आवास पर उनसे मिलने वाला भी उन्हें कोई-कोई न गिफ्ट जरूर देते हैं। जिनकी संख्या साल भर में हजारों हो जाती हैं, और अब इन चीजों की नीलामी हो रही है। पीएम मोदी ने खुद लोगों से ई-ऑक्शन में भाग लेने की अपील की है।
पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा
रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी को मिले जिन तोहफों की नीलामी की जा रही है, उनमें पैरालिंपिक मेडल विजेताओं की ओर से मिले तोहफे और अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति या रेप्लिका समेत करीब 600 चीजें शामिल हैं। इन चीजों की नीलामी 17 सितंबर से शुरू हुई है, और 2 अक्टूबर, बुधवार तक जारी रहेगी। पीएम मोदी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “हर साल मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मिलने वाले विभिन्न स्मृति चिह्नों की नीलामी करता हूं। नीलामी की आय नमामि गंगे पहल में जाती है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल की नीलामी शुरू हो गई है। उन स्मृति चिन्हों के लिए बोली लगाएं जो आपको दिलचस्प लगते हैं।”
Every year, I auction the various mementoes I receive during the public programmes. The proceeds of the auction go to the Namami Gange initiative. I’m delighted to share that this year’s auction has opened. Do bid for the mementoes you find interesting!https://t.co/pWeq3zwuXz
— Narendra Modi (@narendramodi) September 19, 2024
पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’
इससे पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 16 सितंबर को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्न की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसके बाद में उन्होंने बताया कि इन तोहफों की नीलामी के लिए बेस प्राइस एक सरकारी समिति तय करती है। इन चीजों की कीमतें न्यूनतम 600 रुपये से लेकर अधिकतम 8.26 लाख रुपये तक होती हैं।
इन तोहफों का बेस प्राइस ज्यादा
पीएम मोदी को मिले राम मंदिर की एक प्रतिकृति का नीलामी में बेस प्राइस 5.50 लाख रुपये, मोर की मूर्ति का बेस प्राइस 3.30 लाख रुपये है। राम दरबार की एक मूर्ति का बेस प्राइस 2.76 लाख रुपये है। चांदी की वीणा का बेस प्राइस 1.65 लाख रुपये है। इसके अलावा, ज्यादा बेस प्राइस वाली चीजों में पैरालिंपिक ब्रांज मेडल विजेता नित्या श्री सिवन व सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट और सिल्वर मेडलिस्ट योगेश खातुनिया के ‘डिस्कस’ शामिल है। जिनका नीलामी के लिए बेस प्राइस लगभग 5.50 लाख रुपये है।
पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा तथा सिल्वर मेडल विजेता निशाद कुमार की ओर से भेंट किए गए जूतों के अलावा सिल्वर मेडल विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है। वहीं, सबसे कम बेस प्राइस वाले तोहफों में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है।
नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
पढ़ें :- IPL 2026 से ठीक पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, इस स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली NOC
नीलामी में भाग https://pmmementos.gov.in/ वेबसाट पर रजिस्टर करना होगा। नए यूजर मोबाइल नंबर, ई-मेल जैसी जानकारी की मदद से साइन अप कर सकते हैं। जिसके बाद पसंदीदा चीजों को कार्ट में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, ममेंटोज को राजधानी दिल्ली स्थित जयपुर हाउस में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक देखा जा सकता है।