PM Modi in Patna Sahib Gurudwara: लोकसभा चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर रविवार की शाम को पटना पहुंचे हैं। यहां पर वह रविवार को रोड शो में शामिल हुए और रात्रि विश्राम राजभवन में किया। वहीं, सोमवार की सुबह पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार पटना के तख्त साहिब पहुंचे।
पढ़ें :- आज का राशिफल 04 अप्रैल 2026 : मेष, वृषभ व सिंह राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन
बिहार दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी (PM Narendra Modi) सिख पगड़ी (Sikh turban) पहनकर पटना साहिब गुरुद्वारे (Patna Sahib Gurudwara) पहुंचे, यहां पर उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका और लंगर का भी स्वाद चखा। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे में पंगत में बैठे लोगों को लंगर भी परोसा। पीएम गुरुद्वारे में करीब 20 मिनट तक रुके। उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे।
बता दें कि यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम बिहार में तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की पहली सभा हाजीपुर में होगी। फिर वे मुजफ्फरपुर जिले के पताही और सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।