NVS-03 launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार रात आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। पीएम मोदी ने लिखा, NVS-03 को ले जाने वाले GSLV-F18 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।
पढ़ें :- Punjab Chief Minister Bhagwant Mann : पंजाब के CM भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027, पूरे पंजाब की निगाहें टिकी
आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम
उन्होंने लिखा, ”यह मिशन हमारे स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम, ‘नाविक’ (NavIC) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बेहतर क्षमताओं से लैस, NVS-03 महत्वपूर्ण तकनीकों में आत्मनिर्भर बनने के हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाएगा और ऐसी नेविगेशन सेवाओं में मदद करेगा जिनसे हमारे लोगों को लाभ मिलेगा. हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का समर्पण और उनकी सूझबूझ लगातार हमारे देश को गौरवान्वित कर रही है.”
यह सैटेलाइट भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को फिर से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे न केवल देश में नेविगेशन सेवाओं की सटीकता और उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि मिसाइलों की दिशा तय करने से लेकर लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों के संचालन तक में भारतीय सेना को मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कामयाबी पर ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। ऐसे में सवाल है कि आखिर NVS-03 में ऐसा क्या खास है और यह भारत की आत्मनिर्भरता के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?