Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी ने बुंदेलखंड पर की सौगातों की बारिश, पानी को तरसते लाखों किसानों को होगा फायदा

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड पर की सौगातों की बारिश, पानी को तरसते लाखों किसानों को होगा फायदा

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बुंदेलखंड। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी(PM Modi) ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य और बुंदेलखंड पर सौगातों की बारिश कर दी है। शुक्रवार का दिन बुंदेलखंड के नाम रहा। तीन दिवसीय यूपी दौरे के तहत सबसे पहले महोबा पहुंचे पीएम मोदी ने महोबा, हमीरपुर, बांदा व ललितपुर में 3,240 करोड़ रुपये की अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना का लोकार्पण किया।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

ये तोहफे मिले
महोबा में 3263 करोड़ की योजनाएं
अर्जुन सहायक परियोजना: 2655 करोड़

रतौली बांध परियोजना: 54 करोड़

मझगवां-चिल्ली सिंचाई परियोजना: 18 करोड़

भावनी बांध परियोजना: 512 करोड़

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

पांच अन्य परियोजनाएं:24 करोड़

झांसी में 3414 करोड़ की सौगात
600 मेगावाट अल्ट्रामेगा सोलर पार्क: 3013 करोड़

झांसी डिफेंस कॉरिडोर: 400 करोड़

एकता पार्क: 1.30 करोड़

इतिहास दोहराने की कोशिश
विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उप्र में चुनावी शंखनाद(Shankhnad) पहले ही हो चुका है। अब 19 सीटों वाले बुंदेलखंड में मोदी के ताबड़तोड़ दो कार्यक्रम हो रहे हैं। 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने यहां की सभी 19 सीटें जीत ली थीं। पार्टी पर इस बार भी वही इतिहास दोहराने का दबाव है। पिछले चुनाव में बुंदेलखंड की दो सीटें महरौनी और राठ भाजपा ने करीब एक लाख वोटों से जीती थीं। दो अन्य सीटें उरई और ललितपुर क्रमश: 80 और 58 हजार से जीती थीं। इस इलाके में भाजपा(BJP) कोई भी सीट 16 हजार से कम अंतर से नहीं जीती। पानी यहां सबसे बड़ी जरूरत है। जल-संकट दूर करने वाली अरबों की योजनाएं इसीलिए बड़ी तेजी से पूरी की गईं, जिनका लोकार्पण मोदी कल करने वाले हैं।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement