Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi Address Nation : पीएम मोदी आज रात 8: 30 बजे देश को करेंगे संबोधित,आरक्षण बिल पर रख सकते हैं सरकार का पक्ष

PM Modi Address Nation : पीएम मोदी आज रात 8: 30 बजे देश को करेंगे संबोधित,आरक्षण बिल पर रख सकते हैं सरकार का पक्ष

By अनूप कुमार 
Updated Date

PM Modi Address Nation :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम का संबोधन ऐसे समय में होने वाला है, जब महिला आरक्षण कानून में संशोधन बिल लोकसभा में गिर चुका है। महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप की जंग जारी है। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद वो देश के सामने साकार का पक्ष रख सकते हैं। इसके साथ ही बिल पर साथ नहीं देने के लिए विपक्ष को भी घेर सकते हैं।

पढ़ें :- Gen-Z Voter : जयराम रमेश बोले- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं को दिया मतदान का अधिकार, जबकि पीएम मोदी जेन जी से ये अधिकार छीनने पर तुले

बीजेपी ने बिल खारिज होने को काला दिन बताया। कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिलाओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कहा- सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हर गांव तक यह मैसेज पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है।

Advertisement