Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) बिहार के सासाराम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे लिए सासाराम बहुत महत्त्व रखता है। क्योंकि सासाराम और कैमूर का गौरवशाली इतिहास रहा है। बाबू जगजीवन राम जी को आज पूरा देश जानता है। बाबू जी देश के उप प्रधानमंत्री रहे और कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। बाबू जी जीवन भर सामाजिक अन्याय के खिलाफ और लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे।
पढ़ें :- बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद शुरू हुआ खेल, नवनिर्वाचित पार्षदों को एकनाथ शिंदे ने होटल में ठहराया
उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जहां भी जाते हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं को बुरा-भला कहते हैं। नरेंद्र मोदी ने बिहार और यहां की जनता का अपमान किया है। मोदी के मुताबिक, देश में पहले के नेताओं ने विकास का कोई काम नहीं किया। सबकुछ इनके ही कार्यकाल हुआ है। नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने का काम करते हैं। जबकि कांग्रेस देश को एकजुट रखने का काम करती है। तभी तो राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की और कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। नरेंद्र मोदी जी, आप अमीरों के बजाए गरीबों को गले लगाइए, देश की उन्नति और प्रगति हो जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, अगर आप आज INDIA गठबंधन की मदद नहीं करेंगे, तो हालात और बुरे हो जाएंगे। ये तानाशाह हैं, जो सच बोलने और लिखने वालों को जेल में डाल देते हैं। आज सच्चाई दिखाने और जनता की आवाज उठाने वाले लोगों को दबाया जा रहा है।