Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “अब शपथ ग्रहण में ही लौटूंगा”: बंगाल की आखरी रैली में पीएम मोदी का बड़ा दावा

“अब शपथ ग्रहण में ही लौटूंगा”: बंगाल की आखरी रैली में पीएम मोदी का बड़ा दावा

By Harsh 
Updated Date

West Bengal Elections :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अब वह 4 मई के बाद ही बंगाल लौटेंगे, जब भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि इस चुनाव में यह उनकी आखिरी जनसभा है और बंगाल की जनता का मूड देखकर उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर फूट-फूटकर रोए अभिजीत दीपके,बोले- सोनम सर को ले जाने से नहीं खत्म होगा आंदोलन, अब हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे

उन्होंने कहा, “बंगाल के इस चुनाव में यह मेरी आखिरी रैली है। मैं बंगाल में जहां भी और जब भी गया हूं, लोगों का मूड देखा है। मैं इस भरोसे के साथ लौट रहा हूं कि अब 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में ही बंगाल लौटूंगा।” प्रधानमंत्री ने अपने और बंगाल के रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल का अहम योगदान रहा है। शक्ति के प्रति उनकी आस्था भी बंगाल से गहराई से जुड़ी रही है।

पीएम मोदी ने कहा, “मेरे लिए देश की जनता ही परिवार है। अपना घर छोड़ने के बाद से अब तक मैं आप सभी के साथ ही रहा हूं। मेरी निजी आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल शक्ति का एक बड़ा केंद्र रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की कई महान हस्तियों से उन्हें प्रेरणा मिली है और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा प्यार मिला है। बंगाल की धरती से मिले अनुभव उनकी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर राज्य में सत्ता परिवर्तन का भरोसा जताते हुए भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि अब अगली मुलाकात शपथ ग्रहण समारोह में होगी।

Advertisement