Police Encounter: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने शातिर बदमाश विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया है। बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लग गई। खून से लथपथ बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें :- Schools Closed : गाजियाबाद के बाद नोएडा में स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला
आरोपी के खिलाफ गम्भीर घटनाओं के 43 से भी अधिक अभियोग पंजीकृत थे। बता दें कि, बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच आगरा के सिकंदरा इलाके में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई।
छ देर की गोलीबारी के बाद पुलिस को मौके पर एक बदमाश गोली लगी हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बदमाश की पहचान विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा के रूप में हुई है।