Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की सुरक्षा में था तैनात

सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की सुरक्षा में था तैनात

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार बंद के दौरान सीवान जिले में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल (Abhishek Patel) को निलंबित कर दिया गया है। छात्रों पर फायरिंग करने वाला एसआईटी (SIT) का ये पुलिसकर्मी एसपी की सुरक्षा में तैनात था। फायरिंग में तीन छात्र गोली लगने से घायल हुए थे, मामले की जांच जारी है।

पढ़ें :- केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” करे घोषित, 5 हजार करोड़ की दे विशेष वित्तीय सहायता: तेजस्वी यादव

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi, Leader of the Opposition in the Lok Sabha) , बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Former Deputy Chief Minister of Bihar, Tejashwi Yadav) ने एके-47 (AK-47) से छात्रों पर गोली चलाए जाने की कड़ी निंदा की है। आज संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर बर्बरता एवं फायरिंग को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखकर पूछा है कि दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन से गोली चलाने की इजाजत किसने दी थी? इस बीच सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस मैन्युअल का उल्लंघन कर AK-47 से गोली चलाने का यह प्रथम मामला है

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देखिए कैसे बिहार में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मी AK-47 से गोली चला रहा है? संपूर्ण देश में किसी भी छात्र प्रदर्शन में पुलिस मैन्युअल (Police Manual) का उल्लंघन कर AK-47 से गोली चलाने का यह प्रथम मामला है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। अगर यही परिपाटी बनी तो आगे से प्रदर्शन करने वाले वकीलों पर, डॉक्टर्स पर, शिक्षकों पर, जजों पर, हक-अधिकार के लिए लड़ रहे छात्रों-युवाओं, महिलाओं और किसानों पर भी क्या बीजेपी सरकारें AK-47 से गोलियां चलवायेंगी?

पढ़ें :- पुलवामा में आतंकवादियों के मददगार दो संदिग्ध गिरफ्तार, पिस्तौल-गोलियां और हैंड ग्रेनेड भी बरामद

कल को कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री पर भी कभी भी कहीं भी अकारण गोली चला सकता है? क्या ऐसे मामलों में सिर्फ गोली चलाने वाला ही दोषी होगा? उस जिले के SP और उच्च अधिकारियों को अविलंब सस्पेंड करना चाहिए? गृहमंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए अन्यथा प्रदेश में अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अपराधी प्रवृति के व्यक्ति को जनता ने बिहार का मुख्यमंत्री नहीं चुना था। यह इलेक्टेड (Elected)  नहीं सिलेक्टेड सीएम (Selected CM) है।

पढ़ें :- RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं
Advertisement