Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केरलम सरकार में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, सीएम वीडी सतीशन के पास वित्त, जानें किसे क्या मिला विभाग?

केरलम सरकार में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, सीएम वीडी सतीशन के पास वित्त, जानें किसे क्या मिला विभाग?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने मंत्रिमंडल आवंटन संबंधी मुख्यमंत्री वी डी सतीशन (CM V.D. Satheesan) की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह सहित 35 विभागों का कार्यभार संभालेंगे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला (Congress Leader Ramesh Chennithala) को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ें :- Asia richest person list: अमीरों की रेस में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा 43 साल का 'टिकटॉक बॉय' Zhang Yiming

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता पी के कुन्हालीकुट्टी उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(AI), स्टार्टअप, खनन एवं भूविज्ञान और हथकरघा एवं वस्त्र विभाग की देखरेख करेंगे।

लोक भवन ने बताया कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के प्रमुख सनी जोसेफ को बिजली, पर्यावरण और संसदीय मामलों का प्रभार दिया गया है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन स्वास्थ्य, देवस्वोम, खाद्य सुरक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित सात विभागों का नेतृत्व करेंगे।

इनके अलावा, रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, ए पी अनिल कुमार भूमि और राजस्व विभाग के प्रमुख होंगे तथा एन. शम्सुद्दीन सामान्य शिक्षा मंत्री होंगे। लोक भवन ने बताया कि रेवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के विधायक शिबू बेबी जॉन को वन एवं वन्यजीव संरक्षण और कौशल विकास विभाग सौंपा गया है, जबकि केरल कांग्रेस (जोसेफ) के विधायक मोन जोसेफ सिंचाई, भूजल, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं आवास विभागों के प्रमुख होंगे।

मंत्रिमंडल में किसे क्या मिला?

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने विध्वंसक तस्वीर के साथ स्पैनिश भाषा का शब्द Adios लिखकर चौंकाया, जानें क्या है इसके मायने?

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान वित्त और बंदरगाह विभाग संभालेंगे

रमेश चेन्निथला गृह और सतर्कता विभाग के मंत्री होंगे

के. मुरलीधरन – स्वास्थ्य और देवस्वम

पी.के. कुन्हालीकुट्टी (आईयूएमएल) – उद्योग और आईटी

सनी जोसेफ (केपीसीसी अध्यक्ष) – विद्युत और संसदीय कार्य

पढ़ें :- Tamil Nadu Cabinet Expansion : CM जोसेफ विजय कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों की एंट्री, जानें किसको मिला कौन साथ विभाग?

एपी. अनिल कुमार – राजस्व विभाग

पी.सी. विष्णुनाध – पर्यटन, संस्कृति और सिनेमा

एम. लिजू – उत्पाद शुल्क एवं सहकारिता

रोजी एम. जॉन – उच्च शिक्षा

टी. सिद्दीकी – कृषि

बिंदु कृष्णा – श्रम एवं पशुपालन, महिला एवं बाल विकास

पढ़ें :- Delhi High Court Observation : राघव चड्ढा की याचिका पर हाईकोर्ट की दो टूक टिप्पणी, कहा-राजनीतिक फैसले की आलोचना करना उल्लंघन नहीं

ओ.जे. जनीश – खेल, युवा मामले

एन. शमसुद्दीन (IUML) – सामान्य शिक्षा

के.एम. शाजी (IUML) – स्थानीय स्वशासन विभाग

पी.के. बशीर (IUML) – लोक निर्माण विभाग

वी.ई. अब्दुल गफूर (IUML) – मत्स्य पालन

मोंस जोसेफ (केरल कांग्रेस) – सिंचाई एवं आवास

अनूप जैकब (केरल कांग्रेस जैकब) – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

पढ़ें :- विजय सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस की 59 साल बाद सत्ता में वापसी

शिबू बेबी जॉन (RSP) – वन एवं वन्यजीव संरक्षण, कौशल विकास

सी.पी. जॉन (CMP) – परिवहन

के.ए. थुलसी – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग का विकास

Advertisement