Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pradosh Vrat 2021: कार्तिक मास का दूसरा प्रदोष व्रत है इस दिन, जानें शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2021: कार्तिक मास का दूसरा प्रदोष व्रत है इस दिन, जानें शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pradosh Vrat 2021: भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए प्रदोष व्रत का पालन किया जाता है। यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि रखा जाता है। धार्मिक ग्रथों के अनुसार हर माह में 2 प्रदोष व्रत रखे जाते हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में मानते हैं। कार्तिक मास का दूसरा प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, 16 नवंबर को मनाया जाएगा।इस बार यह व्रत मंगलवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है।प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना अवश्य करें।भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान भगवान (Hanuman ji) का भी आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। विशेष् उपाय के साथ् व्रत करने से तो कर्ज से मुक्ति भी पाई जा सकती है।भौम प्रदोष व्रत के दिन कर्ज मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करना लाभदायी होता है।

 

प्रदोष व्रत का पूजन सदैव प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के समय ही किया जाता है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि
Advertisement