IPL2026 Updates: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की को-ओनर और अभिनेत्री ने फैंस के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा IPL 2026 के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में हर कदम पर हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए PBKS के सभी समर्थकों का बहुत-बहुत धन्यवाद । ऊँचाइयों से लेकर मुश्किल पलों तक, और इनके बीच के हर पल में, आप सभी के प्यार ने इस सफर को और भी ज्यादा यादगार बना दिया। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ।
पढ़ें :- Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी देशवासियों को शुभकामनाएं
A big thank you
to all the supporters of PBKS for standing strong with us all through the rollercoaster ride of IPL 2026. From the highs to the lows & everything in between…. felt more wholesome with all of your love Till we meet again, all my love & best wishes #Ting — Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 27, 2026
शानदार शुरुआत, फिर बिगड़ा खेल
पढ़ें :- गावस्कर की IPL टीमों को सलाह: स्काउट्स चूना लगा रहे हैं, छोटी लीगों के प्रदर्शन पर न लगाएं करोड़ों का दांव
पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की थी। टीम शुरुआती सात मैचों तक अजेय रही और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई थी। लेकिन दूसरे हाफ में लगातार हार और खराब रणनीति ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। पंजाब को लगातार छह मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी, जिससे प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
टीम ने आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, लेकिन 15 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर ही रह गई। राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद पंजाब का प्लेऑफ का सपना टूट गया। इसके बाद प्रीति जिंटा का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।