Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Presidential Election 2022: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा ,शिव मंदिर में लगाई झाड़ू

Presidential Election 2022: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा ,शिव मंदिर में लगाई झाड़ू

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मंगलवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद झारखंड का पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एनडीए (NDA) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)  इस समय चर्चा में बनी हुई हैं।

पढ़ें :- Benefits of massaging soles of feet: डेली रात में सोने से पहले पैर के तलवों की करें देसी घी से मसाज, तो हैं ये चमत्कारी फायदे

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को ओडिशा के मयूरभंज स्थित रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर (Rairangpur Jagannath Temple) में पूजा अर्चना की है। इतना ही नहीं पहले उन्होंने यहां मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई, उसके बाद मत्था टेका। इसके बाद वे आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी पहुंचीं। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

न्यूज एजेंसी ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)  के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें दिख रहा है कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित शिव मंदिर (Shiva temple) में पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद झाड़ू से मंदिर की साफ-सफाई की और इसके बाद पूजा अर्चना की। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)  का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें मंदिर के आंगन में झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है।

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)  का जन्म ओडिशा के ही आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ। उधर एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सरकार ने मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड+ की सुरक्षा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुर्मू रायरंगपुर में एक शिव मंदिर पहुंचीं और वहां पूजा करने से पहले मंदिर में झाड़ू लगाया।

अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद रायरंगपुर में अपने आवास पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)  ने मीडिया से कहा कि मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के भाजपा के नारे ‘सबका साथ सबका विश्वास’ को सिद्ध कर दिया है।

पढ़ें :- 10, 20, 50 रुपये के नोटों की कमी हो गयी है... RBI को छपायी शुरू करने का दें निर्देश, कांग्रेस सांसद ने वित्तमंत्री को लिखा पत्र
Advertisement