1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में किस पार्टी के होंगे कितने मंत्री होंगे, जानें कब होगा शपथ ग्रहण?

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में किस पार्टी के होंगे कितने मंत्री होंगे, जानें कब होगा शपथ ग्रहण?

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) संपन्न हो गए हैं। शनिवार को सभी 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बहुमत हासिल हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) संपन्न हो गए हैं। शनिवार को सभी 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बहुमत हासिल हुआ है। वहीं अब राज्य में सरकार बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। आज शाम चार बजे हेमंत सोरेन राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे और फिर दोबारा सरकार बनाने का दावा करेंगे। आइये जानते हैं झारखंड में जेएमएम की नई सरकार में किस पार्टी के कितने विधायकों को मंत्रीमंडल में रखा जाएगा और कब शपथ ग्रहण हो सकती है।

पढ़ें :- यूपी में आज से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

शपथ ग्रहण 26 नवंबर को 

दरअसल, सूत्रों के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन के अलावा जेएमएम कोटे से 6, कांग्रेस कोटे से 4 और आरजेडी कोटे से एक मंत्री बनेंगे। वहीं 26 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार की रूपरेखा पर हेमंत सोरेन की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत हो गई है। वहीं हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और दीपांकर भट्टाचार्य भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

हेमंत सोरेन होंगे सीएम 

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में हेमंत सोरेन एक बार फिर एक बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले गठबंधन ने फिर से रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। वहीं झामुमो नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत एनडीए को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है।

पढ़ें :- माफिया बृजेश सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, क्या उनका ये फैसला बदल देगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...