HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्ताइस तो छोड़िए, सैंतालीस तक इंतजार कीजिए…उपचुनाव के नतीजे के बाद केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना

सत्ताइस तो छोड़िए, सैंतालीस तक इंतजार कीजिए…उपचुनाव के नतीजे के बाद केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने उपचुनाव में 7 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसके बाद से भाजपा नेता सपा के पीडीए पर निशाना साध रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ ढहेंगे, और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने उपचुनाव में 7 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसके बाद से भाजपा नेता सपा के पीडीए पर निशाना साध रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ ढहेंगे, और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।

पढ़ें :- इस ‘शब्द-बाण’ से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं...भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बयान पर बोले अखिलेश यादव

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा का फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशाई! 9 सीटों का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे। लोकसभा 2019 में बसपा, 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, पर जनता ने सपा को सिरे से नकारा।

पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग में दीमक की तरह घुस गया है मुकेश श्रीवास्तव, शासन के आदेश के बाद भी भ्रष्टचारी की फर्मों को मिल रहा काम

उन्होंने आगे लिखा, करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ ढहेंगे, और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा। 2017 दोहराकर 2027 में 300+ के लक्ष्य के साथ नई इबारत लिखेंगे। एक हैं तो सेफ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी सेफ, विकास भी सेफ। सत्ताइस तो छोड़िए, सैंतालीस तक इंतजार कीजिए, अखिलेश जी!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...