Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Presidential Election 2022: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को दाखिल करेंगी अपना नामांकन

Presidential Election 2022: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को दाखिल करेंगी अपना नामांकन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। जहां विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं सत्ताधारी गठंबंधन (एनडीए) के प्रमुख दल भाजपा ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू पर दांव खेला है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून 2022 को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, एनसीपी चीफ शरद पवार के मुताबिक, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 29 जून है।

सीएम नीतीश कुमार ने जताई खुशी

इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा सरकार में मंत्री तथा इसके पश्चात झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद।’

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement