Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पिछली सरकारों ने पाकिस्तान पर दिखाया नरम रुख, बंगाल में अवैध प्रवासियों को नहीं बसने देंगे- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

पिछली सरकारों ने पाकिस्तान पर दिखाया नरम रुख, बंगाल में अवैध प्रवासियों को नहीं बसने देंगे- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन का मकसद उन बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों को हटाना है। अवैध प्रवा​सी गलत तरीकों से भारत की नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रमुख ने पिछली सरकारों की पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने के लिए भी आलोचना की और इसकी तुलना भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कड़े रुख से की।

पढ़ें :- गौरव गोगोई ने जोरहाट में डाला वोट, बोले- हमें भरोसा है कि हम असम के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रख पाएंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह वही ममता बनर्जी और वही कांग्रेस है जो तब चुप रही थी जब हमारे सैनिकों के सिर काट दिए गए थे साथ ही कश्मीर के लाल चौक में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था। इस देश के लोग जानते हैं कि आज हम कैसे जवाब देते हैं। उन्होंने भारत के नेतृत्व द्वारा पाकिस्तान को दिए गए सक्रिय जवाब पर भी ज़ोर देते हुए कारगिल युद्ध और सर्जिकल स्ट्राइक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान को जवाब देना पड़ा, तो हमारे नेतृत्व ने ही जवाब दिया। चाहे वह कारगिल के दौरान हो या उसके बाद, सर्जिकल स्ट्राइक हो। हमें राष्ट्रवाद पर उनसे किसी प्रमाण पत्र की ज़रूरत नहीं है। भाजपा प्रमुख ने टीएमसी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेश से अवैध प्रवासन को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल के लोगों का अधिकार छीन कर बांग्लादेश से लाए गए लोगों की दिया जा रहा है।

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति के आरोपों का जवाब देते हुए नबीन ने कहा कि अगर आप बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों को लाते हैं, तो हम निश्चित रूप से इस मुद्दे को उठाएंगे। क्या हमने कभी किसी का नाम मनमाने ढंग से हटाया है। लेकिन अगर बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासी गलत तरीकों से नागरिकता हासिल करने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग दो चरणों में होनी है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि वोटों की गिनती चार मई को होनी है। राज्य में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने एक तरफा जीत हासिल की थी और 294 सीटों में से 213 सीटें जीती थी।

Advertisement