लखनऊ। जीएसटी में कटौती होने के बाद किचन के सामान से लेकर कई उपकरण कल से सस्ते हो जाएंगे। जीएसटी काउंसिल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर यानी नवरात्री के पहले दिन से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है। जीएसटी की दरें कम होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, उपकरणों और वाहन से लेकर लगभग 375 सामान सोमवार से सस्ते हो जाएंगे। वहीं, नशे और कई अन्य सामान मंहगे भी होंगे।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के उपहार के रूप में हर देश और प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म का गिफ्ट दिया है। इससे जहां एक ओर जरूरी चीजे छात्रों के लिए शिक्षण सामाग्री, दूध, दही, पनीर, खाने की वस्तुओं में भारी छूट दी गयी है। वहीं दूसरी ओर नशे और फिजूलखर्ची पर भारी टैक्स लगाया गया है। युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए बाइक, कार, घर, घर पर लगने वाले स्टील, सीमेंट आदि पर भी छूट दी गयी है। यह घोषणा 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने की थी, जिसे 22 सितंबर से पूरे देश में लागू किया जा रहा है। वहीं विजयदशमी पर हर गांव, हर कस्बे और हर जिले में युवाओं को बुराई के प्रतीक पाप, अत्याचार, भ्रष्टाचार, अन्याय और नशे का पुतला जलाना होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने दीपावली पर हर देशवासी को GST Reform का गिफ्ट दिया है…: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/46yPZB2WcW
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 21, 2025
पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला,मेरठ के SSP अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो मैराथन-NAMO YUVA RUN’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर युवाओं से ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प की ओर अग्रसर होने का आह्वान भी किया। युवा शक्ति अपार ऊर्जा की प्रतीक है, वह सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़े तो यह राष्ट्र के लिए कल्याणकारी होता है।