नई दिल्ली: देश में हर जगह गणेश उत्सव की धूम नजर आ रही है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गणपति पूजन में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने गणपति बप्पा की आरती की। इस दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ अपनी पूरी फैमिली के साथ उपस्थित रहे।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणपति पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आरती#CJIDYChandrachud #NarendraModi #गणपति_बप्पा_मोरया #गणपति_बप्पा_मोरया卐 #गणपति pic.twitter.com/8fMynt3G1L
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 11, 2024
सीजेआई आवास पर पीएम मोदी ने किया गणपति पूजन
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा में शामिल हुए। एक वीडियो में चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास अपने घर पर पीएम मोदी का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री उनके आवास पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित पूजा में पारंपरिक मराठी टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं।