पटना। निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान लोगों को बिहार की सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, निजी स्कूलों को फीस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना होगा। साथ ही, मनमानी तरीके से शुल्क बढ़ाने और अनावश्यक शुल्क बढ़ाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी...सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की पहल! प्रदेश के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों व अभिभावकों के हितों की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की पहल!
प्रदेश के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों व अभिभावकों के हितों की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
निजी विद्यालयों को फीस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य,…
पढ़ें :- VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 12, 2026
निजी विद्यालयों को फीस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य, मनमानी बढ़ोतरी व अनावश्यक शुल्क पर रोक होगा। साथ ही किताबें-यूनिफॉर्म कहीं से भी खरीदने की स्वतंत्रता, छात्रों को फीस बकाया पर भी परीक्षा/परिणाम से वंचित नहीं किया जाएगा। आदेश उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई तय है। इससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और सुलभ बनेगी।
दरअसल, बिहार में सरकारी स्कूलों में पठन पाठन की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण निजी स्कूलों की लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। इसको लेकर निजी स्कूलों की तरफ से लगातार मनमानी किया जा रहा है। स्कूल फीस में कभी भी बढ़ोतरी कर दी जाती है तो कभी स्कूलों के संचालक किताब, यूनिफॉर्म या अन्य सामग्रियों की खरीद के लिए भी दुकान तय कर देते हैं। अब इसको लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने सख्त कदम उठाया है।
पढ़ें :- पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन पर हमला, सांसद ने कहा-चाकू से हमले की कोशिश की गई