Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Priyanka Chopra ने शेयर की 22 साल पुरानी बिकिनी तस्वीर, बिंदी देख फैन्स रह गए हैरान

Priyanka Chopra ने शेयर की 22 साल पुरानी बिकिनी तस्वीर, बिंदी देख फैन्स रह गए हैरान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड देशी गर्ल लाखों दिलों पर राज करतीं हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अकसर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।

पढ़ें :- जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

आपको बता दें, फैंस को एक्ट्रेस की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही हैं और वे इसपर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस ही नहीं, प्रियंका की इस थ्रोबैक तस्वीर पर उनके पति निक जोनास ने भी कमेंट किया है।

बिकिनी में शेयर की तस्वीर 

बिकनी में शेयर की तस्वीर देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बिकनी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने बिकनी के साथ ब्लैक चूड़ियां भी पहनी हुईं हैं और साथ में बिंदी भी लगाई हुई है। इस तस्वीर में प्रियंका बीच पर पोज देती हुईं नजर आ रहीं हैं। अपने ग्लैमरस लुक में उन्होंने देसी तड़का लगाया है।

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सिरसा नवंबर 2000, पेश है मेरा 118 साल पपुराना स्मोल्डर। प्रियंका ने जैसे ही ये फोटोज शेयर की, ये तेजी से वायरल होने लगीं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्ट्रेस की इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। प्रियंका के पति निक जोनास ने उनकी इस तस्वीर पर फायर इमोजी बनाया है।

Advertisement