Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ‘Mission UP 2022’ का अयोध्या से करेंगी आगाज, किसान महापंचायत में 27 अगस्त को होंगी शामिल

प्रियंका गांधी ‘Mission UP 2022’ का अयोध्या से करेंगी आगाज, किसान महापंचायत में 27 अगस्त को होंगी शामिल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections ) को लेकर राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) भी प्रदेश में चुनावी अभियान (Election Campaign)को धार देने में जुटी हुई है। इसके तहत वह आगामी 27 अगस्त  को अयोध्या (Ayodhya) में होने वाली किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat)  में शामिल हो सकती हैं। ऐसा कर प्रियंका गांधी अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की तर्ज पर अयोध्या( Ayodhya ) से चुनावी मिशन 2022 (Election Mission 2022) का आगाज कर सकती हैं।

पढ़ें :- मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती: प्रियंका गांधी

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra)  27 अगस्त को ‘किसान महापंचायत’ में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच सकती हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) भी जा सकती हैं। कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसे कांग्रेस के यूपी चुनाव अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

बता दें कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)2019 के लोकसभा चुनाव में रामनगरी अयोध्या पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के लिए रोड शो करने के साथ-साथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किया था। हालांकि, अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में होने के वजह से उन्होंने रामलला के दर्शन करने नहीं गई थी, लेकिन अब मामला हल हो चुकी है। राममंदिर (Ram Temple) निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

राममंदिर भूमि पूजन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘राम सब में हैं, राम सब के साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने। ऐसे में प्रियंका गांधी 27 अगस्त को किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचेगी तो रामलला के दर्शन के लिए भी जा सकती है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) पिछले दिनों किसान पंचायत करने के लिए पश्चिम यूपी के तमाम जिलों में दौरा किया था। तो उन्होंने इस दौरान कई जगहों पर मंदिर में जाकर मात्था टेका था। सहारनपुर में प्रियंका ने शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की थी। वहीं, मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन किया था। इतना ही नहीं वारणसी में में बाबा विश्वानाथ मंदिर और विंध्याचल में माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने पहुंची थी।

पढ़ें :- तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है...विपक्षी दलों पर ​पीएम मोदी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी ने साल 1989 के लोकसभा चुनाव अभियान (Lok Sabha election campaign) का आगाज अयोध्या से शुरू किया था। इसकी वजह यह थी कि उनके कार्यकाल में अयोध्या में शिलान्यास की इजाजत दी गई थी। ऐसे में इस मुद्दे को भुनाने के मकसद से राजीव गांधी ने यह कदम उठाया था ताकि बीजेपी राममंदिर मुद्दे (Ram temple issue) का फायदा न ले सके। वहीं अब राममंदिर का निर्माण (Construction of Ram Temple) हो रहा है, जिसे बीजेपी अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। ऐसे में तमाम विपक्षी पार्टियां राममंदिर (Ram Temple) जाकर दर्शन और पूजा कर यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि यह बीजेपी के नहीं बल्कि कोर्ट के फैसले से हुआ है।

Advertisement