1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. इस स्क्रब को लगाने से ऑयली स्किन वालों को चेहरे की चिपचिपाहट से मिलेगा छुटकारा

इस स्क्रब को लगाने से ऑयली स्किन वालों को चेहरे की चिपचिपाहट से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों में पसीने और चिपचिपाहट की वजह से स्किन से संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। खासकर ऑयली स्किन वालों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। चिपचिपाहट की वजह से धूल और गंदगी जमने लगती है।

गर्मियों में पसीने और चिपचिपाहट की वजह से स्किन से संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। खासकर ऑयली स्किन वालों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। चिपचिपाहट की वजह से धूल और गंदगी जमने लगती है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

जिससे खुजली, मुहांसे और तमाम दिक्कतें होने लगती है। आज हम आपको घर में तैयार करने वाले कुछ ऐसे स्क्रब बताने जा रहे है जिसे लगाने से आपको चिपचिपेपन से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही चेहरे पर जमी डेड स्किन भी हट जाएगी।

ऑयली स्किन वालों के लिए संतरे का छिलका और दही का स्क्रब बेहतर होता है। स्क्रब बनाने के लिए संतरे के छिलके को धूप में सूखाकर पीस कर पाउडर बना लें। विटामिन सी से भरपूर इस पाउडर को स्क्रब बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच संतरे का छिलका का पाउडर ले लें और इसमें दही मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें। डेड स्किन हट जाएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।

इसके अलावा आप कॉफी का स्क्रब भी ट्राई कर सकती है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगा कर दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से मलें। इसके बाद चेहरे को धो लें। इसे आप हफ्ते में एक बार स्क्रब कर सकती है।

टमाटर चेहरे पर लगाने से तुरंत ही गजब का निखार आ जाता है। आप इसका स्क्रब ट्राई कर सकती है। इसे लगाने से चेहरे की चिपचिपाहट दूर होती है। इसका स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच टमाटर पेस्ट में दो चम्मच चीनी मिलाएं और स्क्रब करें। दो मिनट बाद चेहरा धो लें।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...