1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा

Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) को लेकर  हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो खुद भी सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और वेलनेस रूटीन (Wellness Routine) फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन (Nighttime Skincare Routine) का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सोने से पहले वह अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) को लेकर  हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो खुद भी सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और वेलनेस रूटीन (Wellness Routine) फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन (Nighttime Skincare Routine) का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सोने से पहले वह अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं।

पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रूटीन में मेकअप हटाने से लेकर त्वचा को हाइड्रेट रखने तक कई स्टेप शामिल हैं। खास बात ये है कि वह रात में अपनी स्किनकेयर पर दिन के मुकाबले ज्यादा समय देती हैं। अगर आप भी रात को सोने से पहले अपनी त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करना चाहते हैं, तो मलाइका के इस रूटीन से कुछ आसान टिप्स ले सकते हैं।

सबसे पहले हटाती हैं मेकअप

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  अपने नाइट रूटीन की शुरुआत मेकअप हटाने से करती हैं। उनका मानना है कि दिनभर चेहरे पर रहने वाले मेकअप को सोने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इसके लिए वह सबसे पहले क्लींजिंग बाम का इस्तेमाल करती हैं। इससे मेकअप और त्वचा पर बचे अन्य अवशेषों को हटाने में मदद मिलती है।

अपनाती हैं डबल क्लींजिंग

क्लींजिंग बाम के बाद मलाइका हल्के गुनगुने पानी में भिगोए हुए वॉशक्लॉथ से चेहरा साफ करती हैं। इसके बाद वह एक सामान्य फेस क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। यानी वह डबल क्लींजिंग करती हैं, जिससे चेहरे को दो चरणों में साफ किया जाता है।

त्वचा को देती हैं हाइड्रेशन

चेहरा साफ करने के बाद मलाइका स्किन को हाइड्रेट करने पर ध्यान देती हैं। वह सबसे पहले चेहरे पर फेस मिस्ट करती हैं। इसके बाद हायलूरोनिक बेस्ड प्रोडक्ट लगाती हैं। वह पेप्टाइड सीरम का भी इस्तेमाल करती हैं, जिसे वह अपने मौजूदा स्किनकेयर रूटीन का पसंदीदा हिस्सा बताती हैं।

लगाती हैं ऑयल-बेस्ड नाइट सीरम

इसके बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) नाइट सीरम लगाती हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑयल-बेस्ड सीरम है और वह इसकी तीसरी बोतल इस्तेमाल कर रही हैं। इसके बाद वह आंखों के आसपास आई क्रीम लगाती हैं।

रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  ने बताया कि उनकी त्वचा थोड़ी ड्राई महसूस हो रही थी, इसलिए उन्होंने कुछ बूंदें हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट की भी लगाईं। उन्होंने एक छोटी-सी टिप देते हुए कहा कि चेहरे पर प्रोडक्ट लगाने के बाद अगर हाथों पर कुछ बच जाए, तो उसे हाथों पर ही लगा लेना चाहिए, ताकि प्रोडक्ट बेकार न जाए।

आखिर में लिप बाम

अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन के अंत में मलाइका होंठों पर बाम लगाती हैं। सभी स्टेप पूरे करने के बाद वह अपने फैंस को गुडनाइट कहती हैं। मलाइका के मुताबिक, उनका रात का स्किनकेयर रूटीन दिन के रूटीन से आमतौर पर लंबा होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...