Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Priyanka Gandhi ने जनता को बताईं कांग्रेस की 7 ‘प्रतिज्ञाएं’, महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र होगा जारी

Priyanka Gandhi ने जनता को बताईं कांग्रेस की 7 ‘प्रतिज्ञाएं’, महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र होगा जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

बाराबंकी। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) से पहले कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Congress General Secretary and UP in-charge Priyanka Gandhi) ने शनिवार को 7 बड़े ऐलान किए हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बाराबंकी (Barabanki) में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा ( Promises journey)  को हरी झंडी दिखाने के बाद वादा किया कि यूपी में सरकार आने के बाद कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। इसके अलावा बिजली बिल माफ (Electricity Bill Waived) होंगे और लड़कियों को स्कूटी और मोबाइल सरकार देगी। प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा ( Promises journey) को हरी झंडी दिखाने के बाद बाराबंकी के हरख चौराहे पर पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि मैं यहां कांग्रेस पार्टी (Congress party) की 7 प्रतिज्ञाएं (7 Promises journey) को बताने आई हूं।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वीकार

पहली – हमारी पहली प्रतिज्ञा टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की है।

दूसरी – लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।

तीसरी – किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा।

चौथी- 20 लाख सरकारी रोजगार ।

पढ़ें :- Delhi News : RML अस्पताल में CBI का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

पांचवीं – सबका बिजली बिल आधा माफ।

छठवीं- परिवार को 25000 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सातवीं- 2500 में गेहूं- धान, 400 रुपए में खरीदा जाएगा गन्ना।

प्रियंका ने कहा कि यात्रा के जरिए लोगों तक अपनी प्रतिज्ञा पहुंचाने का काम करेंगे

 

पढ़ें :- एबीवीपी ने नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट की तख्तियां लेकर मतदाताओं को किया जागरुक

प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) ने कहा कि सरकार आने पर महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को स्कूटी देंगे। प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) ने कहा कि हम किसानों के सारे कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले 72 हजार करोड़ के कर्ज पहले माफ करके दिखाया है। प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) ने कहा कि किसान आज त्रस्त है। मोदी सरकार (Modi Government) के मंत्री के बेटे ने किसानों को मार दिया। सरकार ने आज तक मंत्री को नहीं हटाया। हम आज की यात्रा के जरिए लोगों तक अपनी प्रतिज्ञा पहुंचाने का काम करेंगे।

Advertisement