नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में एक के बाद एक नए हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। करोड़ों रुपयों के साथ सोने—चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान गायब होने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और इनकी सरकार भी गिर सकती है।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावे में 90 फीसदी से अधिक गिरावट, प्रतिदिन का संग्रह 12 लाख रुपये से घटकर 1 लाख रुपये पहुंचा
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा, राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है।
राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई।
सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है। pic.twitter.com/JNgrhGpPs6
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2026
पढ़ें :- अयोध्या का भंडाफोड़ अधर्मियों के ‘शताब्दी समारोह’ को ‘समाप्ति समारोह’ बना देगा: अखिलेश यादव
इसके साथ ही, वीडियो में केजरीवाल ने कहा, अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों-करोड़ों रुपये चंदे की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि लगभग दो सौ करोड़ रुपये के कैश चोरी हुए हैं। कई हीरे-जेवरात के बक्से चोरी हो गए लेकिन एक भी एफआईआर नहीं हुई है। न ही यूपी पुलिस, न ही ईडी और न ही सीबीआई ने कोई एफआईआर दर्ज की है। केंद्र में और यूपी में दोनों जगहों पर इनकी सरकारें हैं। कोई रेड नहीं और कोई गिरफ्तारी नहीं।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि, इसमें बहुत बड़े-बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। आपके हिसाब से किसको बचाना जरूरी है, सरकार को या फिर करोड़ों करोड़ों लोगों की आस्था को?