लखनऊ। आईआईटी बीएचयू (BHU IIT) में छात्रा के गैंगरेप आरोपियों को जमानत मिलने के विरोध में सोमवार को NSUI लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई (NSUI Lucknow University Unit) ने वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का पुतला फूंकाकर विरोध दर्ज कराया। इसी दौरान पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- सोनौली में DGGI की 10 घंटे की ताबड़तोड़ छापेमारी, ट्रांसपोर्ट ऑफिस से दस्तावेज़ व कंप्यूटर जब्त—एक युवक हिरासत में
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि देश भर में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न अपने चरम पर है। भाजपा अन्य प्रदेशों में इसके खिलाफ मुखर होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू ( IIT BHU) की छात्रा का उत्पीड़न करने वाले भाजपा आईटी सेल के सदस्यों या यूं कहें भाजपा के संस्कारी बलात्कारियों को रिहाई मिल गई। इससे भी शर्मनाक कि रिहाई के बाद विधायक द्वारा केक काटकर उनका स्वागत सत्कार किया जा रहा है।
आईआईटी बीएचयू BHU IIT में छात्रा के गैंगरेप आरोपियों को जमानत मिलने के विरोध में सोमवार को NSUI लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकाकर विरोध दर्ज कराया। इसी दौरान पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। pic.twitter.com/N7IHRms19B
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 2, 2024
पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...
भाजपा ने महिलाओं के उत्पीड़न करने वालों का सत्कार करने की नई संस्कृति को अपनाया है। यही भाजपा की महिला सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आईटी सेल (BJP IT Cell) के सदस्यों की रिहाई के विरोध में एनएसयूआई लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई (NSUI Lucknow University Unit) द्वारा वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का पुतला फूंका गया।