Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Punjab : चुनावी रंजिश में AAP नेता गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्या, करीब घायल

Punjab : चुनावी रंजिश में AAP नेता गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्या, करीब घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Punjab News : फ़िरोज़पुर में AAP नेता गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पिता बलकार सिंह कांग्रेस के पूर्व नेता थे, जबकि उनकी भाभी भी हाल ही में नगर पंचायत की सदस्य चुनी गई थीं। इसे घटना को हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों से जुड़ी आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (29 अगस्त) की शाम ममदोट के मुख्य बाज़ार में कार सवार चार बदमाशों ने गोपी का पीछा किया और उन पर गोलियां चलाईं। गोपी के साथ हरप्रीत नाम का एक व्यक्ति था, जबकि उनके कुछ दोस्त भी एक अलग कार में उनके पीछे आ रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उस कार पर भी गोलियां चलाईं।

घटना के बाद घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपी को मृत घोषित कर दिया गया। SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने पत्रकारों को बताया कि इस हमले के पीछे चुनाव से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। पुलिस हत्या की वजह बनी परिस्थितियों की जांच कर रही है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है, पुलिस टीमें बना दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारियां होंगी।

Advertisement