Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Punjab Election results : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिल भगवंत मान ने किया सरकार बनाने का दावा पेश

Punjab Election results : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिल भगवंत मान ने किया सरकार बनाने का दावा पेश

By अनूप कुमार 
Updated Date

Punjab Election results : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित  से मुलाकात की है। राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। इसके पहले  भगवंत मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं। खबरों के अनुसार, भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

शपथग्रहण से पहले भगवंत मान 13 मार्च यानी रविवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने जाएंगे और फिर अरविंद केजरीवाल के साथ भव्य रोड शो होगा। भगवंत मान ने गुरुवार को दिल्ली जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शपथ ग्रहण का न्योता भी दे दिया था।

Advertisement